scorecardresearch

Top News: आज नवरात्र का तीसरा दिन, देशभर के मंदिरों में विधि विधान से हो रही है देवी चंद्रघंटा की पूजा, देखिए आज की सबसे बड़ी खबरें

नवरात्र के तीसरे दिन देशभर के मंदिरों में देवी चंद्रघंटा की पूजा की गई। दस भुजाओं वाली माता चंद्रघंटा शेर की सवारी करती हैं और उनकी घंटी बुरी शक्तियों को दूर भगाती है। दिल्ली के शतरूप मंदिर और कालकाजी मंदिर में भक्तों की लगी लंबी कतार। राजस्थान के शेखावाटी में गणगौर उत्सव की धूम रही। देशभर में ईद का जश्न मनाया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को ईद की बधाई दी। भारतीय नौसेना का आधुनिक युद्धपोत तारागिरी 3 अप्रैल को कमीशन होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रज में ऐतिहासिक गोवर्धन परिक्रमा की। दिल्ली में छह साल में 20 मार्च को मार्च महीने का सबसे ठंडा दिन रहा और AQI पांच महीने में पहली बार संतोषजनक श्रेणी में 93 पर पहुंचा। बद्रीनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी रुकने के बाद धूप खिली।