scorecardresearch
Advertisement

Top News: चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन देशभर में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ हुई माँ कुष्मांडा की आराधना, देखें बड़ी खबरें

नवरात्र के चौथे दिन देश भर में विधि विधान से मां कुष्मांडा की आराधना की गई। दिल्ली के कालकाजी, झंडेवाला और छतरपुर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के चबूतरे पर स्थित मां शृंगार गौरी के दर्शन की इजाजत दी गई, जो साल में सिर्फ एक दिन मिलती है। जयपुर और अलवर में गणगौर महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति हुई। अयोध्या के राम मंदिर परिसर में छह उपमंदिरों पर ध्वजारोहण किया गया। रांची में सरहुल का भव्य आयोजन हुआ। झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चैती छठ की शुरुआत नहाए खाए के साथ हुई। पटना और बिहार के औरंगाबad में श्रद्धालुओं ने गंगा और सोन नदी में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की। एक कलाकार ने चावल से राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की अद्भुत मूर्तियां बनाईं।