scorecardresearch

Top News: नवरात्रि के चौथा दिन आज, देशभर के शक्तिपीठों में गूंजे माता के जयकारे, देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

नवरात्र के चौथे दिन देशभर में विधि विधान से हो रही मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना। मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी। ब्रह्मांड की रचना करने वाली मानी जाने वाली देवी कूष्मांडा सूर्यमंडल के अंदर वास करती हैं और सूर्य के समान तेज प्रदान करती हैं। दिल्ली के झंडेवालान मंदिर और छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर स्थित अनोखे नवदुर्गा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा। जयपुर में गणगौर महोत्सव की धूम रही। सिटी पैलेस से धूमधाम से सवारी निकाली गई। घूमर, कालबेलिया और चरी जैसे लोक नृत्यों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। अलवर में 150 साल पुरानी परंपरा के साथ गणगौर की सवारी निकाली गई। रांची में सरहुल का भव्य आयोजन हुआ जिसमें बाबूलाल मरांडी समेत कई नेता शामिल हुए। अयोध्या के राम मंदिर परिसर में बने शेष छह उपमंदिरों पर ध्वजारोहण शुरू हुआ।