scorecardresearch

Top News: उमरोई में आतंकवाद के खिलाफ 'प्रगति 2026' का आगाज, देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

मेघालय के उमरोई में 12 मित्र देशों की सेनाओं के साथ बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास 'प्रगति 2026' का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 400 से ज्यादा जवान आतंकवाद रोधी अभियानों की ट्रेनिंग ले रहे हैं। वहीं, पुणे के खडकवासला में नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) के 150वें कोर्स की पासिंग आउट परेड संपन्न हुई, जिसमें 355 कैडेट्स शामिल हुए। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने इस परेड का रिव्यू किया। इसके अलावा, श्रीनगर में 538 और बेंगलुरु में 2315 अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड भी आयोजित की गई। मुंबई में नौसेना की पश्चिमी कमान में बदलाव हुआ है, जहां वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वेस्ट का पदभार संभाला है। निवर्तमान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। दूसरी ओर, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा की। दक्षिण भारत के मदुरै, कांचीपुरम और तिरुचेंदूर के मंदिरों में वैकासी विसाकम उत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भगवान मुरुगन का विशेष अभिषेक किया गया।