scorecardresearch

Top News: भारतीय एथलीट पूजा सिंह ने जीता स्वर्ण पदक, देखें अब तक की बड़ी खबरें

पुणे के खडकवासला में नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) के 150वें कोर्स की पासिंग आउट परेड आयोजित हुई, जिसमें सेना, नौसेना और वायुसेना के 355 कैडेट्स शामिल हुए। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने परेड की सलामी ली। वहीं, खेल जगत में भारत की पूजा सिंह ने हांगकांग में चल रही एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है। पूजा ने हाई जंप में 1.93 मीटर की कूद लगाकर गोल्ड मेडल जीता और 14 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके अलावा, एथलीट नितिन गुप्ता ने 5000 मीटर रेस वॉक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। दूसरी ओर, अमेरिका में आयोजित स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में भारतीय मूल के 14 वर्षीय श्रेय पारिख ने 2026 का चैंपियन बनकर 50 हजार डॉलर का इनाम जीता। आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उनका मुकाबला आरसीबी से होगा। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप की पाबंदियां हटा ली गई हैं।