नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक के आरोपों के बाद NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है. तीन मई को हुई इस परीक्षा में 22 लाख छात्र शामिल हुए थे और अब मामले की जांच CBI करेगी. उधर, असम में हिमंत बिस्वा सरमा ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल हुए. मौसम की बात करें तो उत्तर भारत में मौसम ने फिर करवट ली है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में IMD ने आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा, ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर अयोध्या, काशी और उज्जैन समेत देशभर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां भी तेज हो गई हैं. वहीं, मुजफ्फरपुर की मशहूर शाही लीची राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है. खेल जगत में आज IPL में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा.