scorecardresearch

NEET UG 2026 की नई तारीख 21 जून, CBI ने लॉन्च किया 'अभय' बॉट, ईंधन बचत की अपील का दिखा असर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। अब यह परीक्षा 21 जून को देशभर में दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसमें 22 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हो सकते हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अनुसार, 14 जून को एडमिट कार्ड जारी होंगे और छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। अगले साल से यह परीक्षा ऑनलाइन (कंप्यूटर बेस्ड) होगी। वहीं, साइबर क्राइम और डिजिटल अरेस्ट से लोगों को बचाने के लिए CBI ने 'अभय' हेल्प बॉट लॉन्च किया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत अपील का व्यापक असर दिख रहा है। सुप्रीम कोर्ट में अब सोमवार और शुक्रवार को वर्चुअल सुनवाई होगी, जबकि कई राज्यों में अधिकारी साइकिल या पैदल दफ्तर पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर, देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान अब तक करीब 13 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 26 मई को केरल में मानसून दस्तक दे सकता है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।