scorecardresearch

NEET UG New Date: नीट 2026 की नई तारीख 21 जून, पीएम मोदी का 5 देशों का दौरा और चारधाम में उमड़े 13.5 लाख श्रद्धालु

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया है. पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द हुई यह परीक्षा अब 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक, अगले साल से यह परीक्षा ओएमआर (OMR) शीट की जगह कंप्यूटर बेस्ड (ऑनलाइन) होगी. उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की अपनी विदेश यात्रा के पहले पड़ाव के तहत यूएई (UAE) पहुंच गए हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद वह नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे. वहीं, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जोरों पर है और अब तक करीब साढ़े तेरह लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. केदारनाथ में बुजुर्गों और दिव्यांगों को दर्शन में प्राथमिकता दी जा रही है. मौसम की बात करें तो राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट है, जबकि 26 मई तक देश में मानसून की एंट्री हो सकती है. इसके अलावा कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय कलाकारों का जलवा देखने को मिल रहा है.