नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बीच सेना और बचाव दलों द्वारा राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है. नेपाल पुलिस ने बाढ़ के दौरान कृषि विकास बैंक से पचास करोड़ रुपये मूल्य का सोना सुरक्षित बरामद किया. वहीं भारत की टनल रेस्क्यू टीम और उन्नीस सदस्यीय फॉरेंसिक टीम भी काठमांडू में स्थानीय प्रशासन के साथ सहयोग कर रही है. भारतीय नौसेना ने 18,600 फीट की ऊंचाई पर जटिल रेस्क्यू ऑपरेशन कर एक मरीज की जान बचाई. इसके अलावा भारतीय नौसेना के बेड़े में दूसरा स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट बोट ‘निपुण’ शामिल किया गया है, जो पानी के नीचे बचाव अभियानों और गोताखोरी क्षमताओं को मजबूती प्रदान करेगा. देश के विभिन्न राज्यों जैसे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क है. इसके साथ ही दिल्ली के इस्कॉन मंदिर सहित देशभर में जन्माष्टमी महोत्सव की भव्य तैयारियां की जा रही हैं.