scorecardresearch

Top News: नीतीश कुमार ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, देखिए आज की सबसे बड़ी खबरें

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। 20 साल से अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद, सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है और वह बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। सम्राट चौधरी ने कहा कि 'सीएम बनना उनके लिए सिर्फ एक पद नहीं बल्कि बिहार की जनता के सपनों को पूरा करने का पवित्र अवसर है।' वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13,000 करोड़ रुपये की लागत से बने 210 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। इससे दोनों शहरों के बीच का सफर अब महज ढाई घंटे में तय होगा। इस एक्सप्रेसवे में एशिया का सबसे बड़ा 12 किलोमीटर लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर भी बनाया गया है। इसके अलावा, देशभर में बैसाखी, मेष संक्रांति और आंबेडकर जयंती की धूम है। मनोरंजन जगत में, अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। बर्लिन चिड़ियाघर में दुनिया की सबसे बुजुर्ग गोरिल्ला फातू ने अपना 69वां जन्मदिन मनाया।