scorecardresearch

15 जून से Noida Airport से उड़ानें, मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक का उद्घाटन और 7 साल के इशान का कमाल

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 15 जून से व्यावसायिक उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। प्रधानमंत्री ने 28 मार्च को इस हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था। समझौते के तहत इंडिगो यहां से अपनी पहली फ्लाइट उड़ाएगी, जिसके बाद अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें भी शुरू होंगी। इससे दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर दबाव कम होगा। वहीं, महाराष्ट्र दिवस पर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया, जिससे सफर में 30 मिनट की बचत होगी। इसके अलावा, रांची के सात साल के इशान ने 29 किलोमीटर लंबे पाक स्ट्रेट को तैरकर पार कर इतिहास रच दिया है। देश भर में वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या और हरिद्वार के घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। मौसम की बात करें तो दिल्ली में बारिश से गर्मी से राहत मिली है, जबकि 4 से 6 मई के बीच प्री-मानसून गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं.