scorecardresearch
Advertisement

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए नई व्यवस्था लागू, अब सभी के लिए दर्शन आसान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में 2026 के पद्म पुरस्कार वितरित किए हैं। पहले चरण में 66 हस्तियों को सम्मानित किया गया, जिनमें हरमनप्रीत कौर और हेमा मालिनी शामिल हैं। वहीं, अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब बिना वीआईपी पास के भक्त पूरे परिसर, गर्भगृह और राम दरबार के आसानी से दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा, गंगा दशहरा के मौके पर अयोध्या, गंगोत्री और बद्रीनाथ धाम में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और झारखंड में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। गर्मी से बचने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एसी हेलमेट का ट्रायल कर रही है। दूसरी तरफ, लद्दाख और कश्मीर के कुछ हिस्सों में मई के महीने में बर्फबारी हो रही है। जैसलमेर में ऑयल इंडिया लिमिटेड को प्राकृतिक गैस का नया भंडार मिला है।