scorecardresearch
Advertisement

राष्ट्रपति मुर्मू ने 65 हस्तियों को दिया पद्म सम्मान, रोहित शर्मा और अलका याग्निक हुए सम्मानित

राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की 65 प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इनमें 56 को पद्म श्री, सात को पद्म भूषण और दो को पद्म विभूषण दिया गया। क्रिकेटर रोहित शर्मा, बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक, जेएमएम के संस्थापक शिबू सोरेन और पूर्व न्यायाधीश केटी थॉमस समेत कई दिग्गज सम्मानित हुए। दूसरी ओर, चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हेमकुंड साहिब में जबरदस्त बर्फबारी हुई है, जबकि चारधाम में अब तक 40 लाख से ज्यादा भक्त दर्शन कर चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज हैं और 3 जुलाई से यह यात्रा शुरू होगी। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। वहीं, गुजरात सरकार ने अगरिया समुदाय के बच्चों के लिए 'स्कूल ऑन व्हील्स' रणशाला प्रोजेक्ट की शुरुआत की है