scorecardresearch

Pariksha Pe Charcha पर PM Modi ने छात्रों को दिए गुरुमंत्र, देखें आज की बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पर चर्चा' के नौवें संस्करण के दूसरे एपिसोड में देश भर के छात्रों से संवाद किया. इस दौरान पीएम मोदी ने छात्रों को तनाव मुक्त रहने का गुरुमंत्र देते हुए कहा कि 'टेक्नोलॉजी का गुलाम नहीं बनना चाहिए' बल्कि इसका उपयोग अपनी क्षमता विकसित करने के लिए करना चाहिए. उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे पढ़ने के साथ-साथ लिखकर अभ्यास करने पर जोर दें. पीएम मोदी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि 'लीडर बनने से पहले निडर बनना' आवश्यक है और जिस काम को करने की ठान लें, उसे पूरा करके ही दम लें. कार्यक्रम में उन्होंने पर्यटन और वेकेशन से जुड़े सवालों पर छात्रों को देश के विभिन्न स्थलों की सूची बनाने और उन्हें एक विद्यार्थी की नजर से देखने का सुझाव भी दिया.