GNT Express | देश भर में त्योहारों और विकास योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण अपडेट सामने आए हैं. प्रधानमंत्री ने दिल्ली और गुवाहाटी के बीच बुलेट ट्रेन परियोजना के नॉर्थ कॉरिडोर को मंजूरी दी है, जिससे दिल्ली से आगरा का सफर सिर्फ 59 मिनट में पूरा हो सकेगा. इस कॉरिडोर से वाराणसी, लखनऊ और कानपुर की दूरी भी काफी कम हो जाएगी. वहीं नासिक में 6,233 श्रद्धालुओं द्वारा एक साथ गोदावरी महाआरती करने पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दियों के प्रदूषण से निपटने के लिए आज से सख्त नियम लागू किए गए हैं, जिनमें बाहर से आने वाले गैर-बीएस6 वाहनों के प्रवेश पर रोक और निर्माण गतिविधियों पर पाबंदी शामिल हैं. इसके अलावा, मुंबई-बेंगलुरु के बीच नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत की जा रही है तथा खेलों में भारत ने कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में खिताब जीता है.