प्रधानमंत्री केरल और तमिलनाडु के दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने एर्नाकुलम में दस हज़ार आठ सौ करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें बीपीसीएल की पांच हज़ार पांच सौ करोड़ रुपये की यूनिट और तीन हज़ार छह सौ अस्सी करोड़ रुपये की गैस परियोजना शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत तेईस सड़कों और अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत शोर्नूर जंक्शन, कुट्टीपुरम और चंगनास्सेरी स्टेशन के पुनर्विकास का उद्घाटन किया। कोच्चि में दिवीरा समुदाय की पचासी वर्षगांठ कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए केरल के बाढ़ जैसे संकटों में लोगों की जान बचाने वाले समुदाय के योगदान की सराहना की। केरल के बाद प्रधानमंत्री तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली पहुंचेंगे जहां करीब पांच हज़ार छह सौ पचास करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।