scorecardresearch
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी कल से 5 देशों के दौरे पर, UAE समेत कई देशों के साथ व्यापार और रक्षा पर होंगे अहम समझौते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से यूएई, नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के छह दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान व्यापार, रक्षा और ऊर्जा जैसे अहम मुद्दों पर समझौते हो सकते हैं। वहीं, प्रधानमंत्री की ईंधन बचाने की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में अब हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम होगा और अधिकारियों के पेट्रोल-डीजल भत्ते में 20 फीसदी की कटौती की गई है। इसके अलावा, सोने की बढ़ती कीमतों के कारण जयपुर और दिल्ली के चांदनी चौक में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग तेजी से बढ़ रही है। दूसरी तरफ, चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ रहा है और अब तक 12 लाख से ज्यादा भक्त दर्शन कर चुके हैं। खेल जगत में, श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है। मनोरंजन की बात करें तो कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय अभिनेत्रियों ने अपने लुक से सबका ध्यान खींचा है।