scorecardresearch

Top News: पीएम मोदी ने इजरायली संसद नेसेट को किया संबोधित, सीएम योगी जापान दौरे पर, बरसाना में लट्ठमार होली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के इजराइल दौरे पर पहुंचे और इजरायली संसद नेसेट को संबोधित किया। संसद पहुंचने पर मोदी मोदी के नारे लगे। पीएम मोदी ने कहा कि वे भारत से दोस्ती का संदेश लाए हैं और भारत मजबूती से इजराइल के साथ खड़ा है। इजरायली प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू ने भाषण देते हुए कहा कि मोदी उनके लिए भाई जैसे हैं। नेसेट को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने मोदी। यह नौ साल में उनका दूसरा इजराइल दौरा है। इससे पहले पीएम जुलाई दो हज़ार सत्रह में इजराइल गए थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर के बाद जापान पहुंचे जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। बरसाना में लट्ठमार होली का आयोजन हुआ जहां महिलाओं ने हुरियारों पर डंडे बरसाए। यह परंपरा राधा और कृष्ण के प्रेम का प्रतीक है।