scorecardresearch

G7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी हुए शामिल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से की मुलाकात

फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। दोनों नेताओं का 16 महीने बाद आमना-सामना हुआ है और कल द्विपक्षीय बैठक होगी। वहीं, 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद हैं। अनंतनाग में पुलिस और एनडीआरएफ ने मॉक ड्रिल की। जम्मू में यात्रियों के लिए कबाड़ से 'वेस्ट टू वंडर पार्क' बनाया गया है। चारधाम यात्रा में अब तक 35 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था गंगटोक पहुंच गया है। खेल जगत में, क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने 'टाइम मैगजीन' की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची में जगह बनाई है। वह इस लिस्ट में शामिल एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। 21 जून को होने वाली नीट (NEET) परीक्षा के मद्देनजर देश में 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। अमृतसर से कटरा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हुई है।