scorecardresearch

PM Modi पहुंचे MCG, चेन्नई में होगा BBL का मैच, केदारनाथ यात्रा रुकी, रथयात्रा की तैयारियां तेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का दौरा किया, जहां ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज और पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने उनका स्वागत किया. इसी के साथ यह घोषणा की गई कि भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मैच होगा. दिसंबर में बिग बैश लीग (BBL) का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा. इसके अलावा पीएम मोदी ने युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया. दूसरी तरफ, देश भर में सावन और मानसून की छटा देखने को मिल रही है. भारी बारिश के कारण बाबा केदारनाथ यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है, जबकि बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा जारी है. देवघर से लेकर रोहतास और मुंगेर तक श्रावणी मेले की भव्य तैयारियां चल रही हैं. वहीं, पुरी, अहमदाबाद, अकोला, रांची और जबलपुर में भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा को लेकर उल्लास का माहौल है. इसके साथ ही कश्मीर की डल झील और हिमाचल प्रदेश के शिमला में मानसून के सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है.