scorecardresearch

First Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, पुरी में रथयात्रा का दूसरा दिन, दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद स्टेशन से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. यह ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर के रूट पर चलेगी. 10 डिब्बों वाली इस ट्रेन में करीब 2600 यात्री सफर कर सकेंगे. पीएम मोदी आज हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर हैं, जहां वे 25 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे. इसके अलावा, प्रधानमंत्री अमृतसर से वाराणसी के बीच नई संत रविदास एक्सप्रेस ट्रेन को भी रवाना करेंगे. वहीं, पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का आज दूसरा दिन है और भगवान अपने जन्मस्थान गुंडिचा मंदिर पहुंचेंगे. दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में भगवान को 11 हजार किलो आमों का भोग लगाया गया. मौसम की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में 20 जुलाई से बारिश की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश और कोलकाता में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. नेपाल में बारिश के कारण बिहार के सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, जिसके चलते एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं.