scorecardresearch
Advertisement

Vande Bharat Sleeper Train: देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानिए इसकी खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा टाउन से देश की पहली 'वंदे भारत स्लीपर ट्रेन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. यह ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ते हुए हावड़ा और गुवाहाटी के बीच 958 किमी की दूरी मात्र 14 घंटे में तय करेगी. इसके साथ ही बिहार के मोतिहारी में विराट रामायण मंदिर में दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना की गई, जिसमें सीएम नीतीश कुमार शामिल हुए. रक्षा क्षेत्र में भी बड़ी खबर है, जहां फ्रांस से 114 राफेल जेट्स की खरीद को मंजूरी मिल गई है. प्रयागराज के माघ मेले में मौन अमावस्या की तैयारियां जोरों पर हैं, जहां सतुआ बाबा की नई मर्सिडीज कार और किन्नर अखाड़े का विस्तार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर रक्षा सचिव ने जानकारी दी कि इस बार परेड में ईयू की नौसैनिक टुकड़ी भी शामिल होगी.