scorecardresearch
Advertisement

PM Modi का फ्रांस दौरा, दिल्ली में बिजली हुई महंगी और जनरल धीरज सेठ होंगे नए सेना प्रमुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर रवाना हो गए हैं. फ्रांस के नीस शहर में पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों 'भारत इनोवेट्स 2026' समिट का उद्घाटन करेंगे. वहीं, केंद्र सरकार ने जनरल धीरज सेठ को नए सेना प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी है, जो 30 जून को जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे. दूसरी तरफ, दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है. डीईआरसी ने पीपीएसी चार्ज को मंजूरी दे दी है, जिससे बिजली के दाम 1% से 3.5% तक बढ़ गए हैं. इसके अलावा, डीआरडीओ ने 2000 से 5000 किलोमीटर रेंज वाली इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह जारी है और अब तक लाखों भक्त दर्शन कर चुके हैं. खेल जगत की बात करें तो महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच एजबस्टन में महामुकाबला खेला जाएगा.