scorecardresearch
Advertisement

PM Modi ने Varanasi को दिया 3880 करोड़ का विकास तोहफा,कई परियोजाओं का किया शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 50वें दौरे पर 3800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड सौंपे और कहा, 'मैं काशी के प्रेम का कर्जदार हूं, काशी मेरी है और मैं काशी का हूं।' प्रधानमंत्री ने काशी को न केवल पुरातन बल्कि प्रगतिशील भी बताया और कहा कि अब काशी पूर्वांचल के नक्शे के केंद्र में है।