प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायली संसद का सर्वोच्च सम्मान स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल से नवाजा गया। इजरायली संसद में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पीएम मोदी ने कहा कि भारत से दोस्ती का संदेश लाया हूं और मजबूती से इजराइल के साथ खड़ा है भारत। बरसाना में लठमार होली की धूम रही, जहां सज धज कर घूंघट में लठमार खेलने के लिए सखियां पहुंची और उरियारों पर प्रेम की लाठी बरसाई। देश विदेश से श्रद्धालु इस अनोखे नजारे को देखने पहुंचे। उदयपुर में विजय और रश्मिका ने तेलुगू परंपरा से सात फेरे लिए। शाम को कुडा परंपरा से रस्में निभाई जाएंगी। पोखरण में कल वायु शक्ति दो हजार छब्बीस युद्ध अभ्यास होगा, जिसमें सत्तर से ज्यादा लड़ाकू विमान हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे।