scorecardresearch

UP को PM Modi की सौगात, Ayodhya Ram Mandir में कल फहराएगा ध्वज और दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश को कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। वाराणसी में 6350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, साथ ही वाराणसी-पुणे और अयोध्या-मुंबई के बीच नई अमृत भारत ट्रेनों की शुरुआत हुई। इसके अलावा, पीएम मोदी कल हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। वहीं, अयोध्या के राम मंदिर में कल श्रीमंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया जाएगा, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। दूसरी ओर, सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस पर पहुंचे पीएम मोदी ने गंगटोक में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर सबका ध्यान खींचा। मौसम की बात करें तो दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि यूपी के बांदा में गर्मी ने 75 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। खेल जगत में आज आईपीएल में राजस्थान और पंजाब के बीच चंडीगढ़ में रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा।