scorecardresearch
Advertisement

PM Modi Gujarat Visit: विकास परियोजनाओं की सौगात के साथ देशभर के किसानों को मिली 24वीं किस्त

5 Minute Mein 25 Badi Khabren | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान बनासकांठा में करीब 14,000 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस अवसर पर उन्होंने बनासकांठा में एक भव्य रोड शो भी किया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. राज्य को नई रेल कनेक्टिविटी की सौगात देते हुए मेहसाणा, बेचराजी, साबरमती और वाराणसी-अहमदाबाद के बीच नई ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ किया गया. इसके साथ ही देश भर के 9 करोड़ 34 लाख से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के तहत दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर किए गए. प्रधानमंत्री आज शाम केवड़िया पहुंचकर भारत पर्व 2026 का उद्घाटन करेंगे, जिसमें देशभर से 5000 से अधिक कलाकार हिस्सा ले रहे हैं. वहीं अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं, जहां पहली बार आधुनिक डिजिटल और पारंपरिक रंगोली सजाई गई है.