scorecardresearch
Advertisement

PM Modi Gujarat Visit: गुजरात में PM मोदी के रोडशो के साथ ₹14,000 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत

GNT Express | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान देश को करीब 14,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी जा रही है. बनासकांठा में प्रधानमंत्री के रोडशो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इस दौरे में गुजरात को नई रेल सेवाओं की सौगात मिलने के साथ ही देशभर के 9 करोड़ 34 लाख से अधिक किसान परिवारों को PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की जाएगी. प्रधानमंत्री केवड़िया में भारत पर्व 2026 का उद्घाटन करेंगे और एकता नगर में नर्मदा आरती में शामिल होंगे. इसके अलावा, केवड़िया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शाम के समय भव्य एकता दिवस परेड आयोजित होगी. बुलेटिन में इसरो द्वारा GSLV F18 रॉकेट से NVS-03 सैटेलाइट लॉन्चिंग, अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की तैयारियां, दिल्ली-एनसीआर में बदले मौसम और ओडिशा में तूफान प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं बचाव अभियान का भी उल्लेख किया गया.