scorecardresearch
Advertisement

Top News: PM मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, देखें अब तक की बड़ी खबरें

देशभर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया गया। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13वीं बार तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण समारोह के दौरान कैप्टन सोनिया सिंह चौहान ने पीएम मोदी की मदद की। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य दोहराया। उन्होंने युवाओं के लिए 1 करोड़ AI ट्रेनिंग देने और छात्रों के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग नेटवर्क तैयार करने का बड़ा ऐलान किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी ध्वजारोहण कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।