scorecardresearch

Top News: फ्रांस में पीएम मोदी, कल जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान, 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के नीस शहर में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की और 'भारत Innovates' कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, 'दोनों देश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं' उन्होंने भारत की स्टार्टअप क्रांति की तारीफ करते हुए कहा कि देश में दो लाख से अधिक स्टार्टअप हैं. वहीं, नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से कल पहली उड़ान लखनऊ के लिए रवाना होगी, जिसमें अपनी जमीन देने वाले 172 किसान सफर करेंगे और सीएम योगी से मुलाकात करेंगे. मौसम की बात करें तो दिल्ली में प्री-मानसून बारिश से गर्मी से राहत मिली है, जबकि IMD ने यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा, चार धाम यात्रा में अब तक 34 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. कैंची धाम में स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. दिल्ली में यमुना की सफाई के लिए बड़ा अभियान चलाया गया, जिसमें रेखा गुप्ता, वीरेंद्र सचदेवा, प्रवेश वर्मा और मनोज तिवारी समेत कई नेताओं ने घाटों पर श्रमदान किया.