scorecardresearch
Advertisement

PM मोदी का इंडोनेशिया दौरा: जकार्ता में शानदार स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ अभिनंदन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के तहत इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए हैं, जहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इंडोनेशियाई फाइटर जेट्स ने प्रधानमंत्री के विमान को एस्कॉर्ट किया। वहीं, देश में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। मुंबई में मूसलाधार बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि उत्तराखंड के 12 जिलों में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, अमरनाथ और चारधाम यात्रा में खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। अब तक बद्रीनाथ धाम में 14.5 लाख से ज्यादा और अमरनाथ में तीन दिन के भीतर 56 हजार से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं। खेल जगत की बात करें तो भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में तीसरा टी-20 मैच खेला जाएगा। वहीं दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को अब स्टेट गेस्ट हाउस और आधुनिक कल्चर सेंटर के रूप में विकसित करने का बड़ा फैसला लिया गया है।