कर्नाटक के मांड्या में प्रधानमंत्री ने 80 करोड़ की लागत से बने श्री गुरु भैरवख्या मंदिर का लोकार्पण किया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी दिन एक युवा भारतीय संत ने सिडनी के ओपेरा हाउस में लोगों को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई संसद में भी सनातन परंपरा पर विचार साझा किए थे। दूसरी ओर, अमरनाथ यात्रा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। यह यात्रा 3 जुलाई 2026 से 28 अगस्त तक चलेगी। 19 अप्रैल को गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। देश में केरल का विशु और बंगाल का पोइला बोइशाख नववर्ष मनाया जा रहा है। तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दिल्ली की मुख्यमंत्री, एक पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर और एक बैडमिंटन खिलाड़ी ने दर्शन किए। राजस्थान के नागौर में चार भाइयों ने बहन को मायरे में 21 लाख नकद और 25 बीघा जमीन दी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में महिलाएं उम्मीद योजना के तहत हस्तशिल्प से आत्मनिर्भर बन रही हैं।