scorecardresearch

Top News Today: PM Modi ने किया AI Impact Summit 2026 का उद्घाटन, विशाखापट्टनम में 'मिलन 26' नौसेना अभ्यास का आगाज

दिल्ली में आयोजित 'एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका औपचारिक उद्घाटन किया. इस अवसर पर पीएम मोदी ने एआई को मानव इतिहास का सबसे बड़ा परिवर्तन बताते हुए संदेश दिया कि 'एआई को लोक केंद्रित करें, मानव को केवल डेटा पॉइंट या कच्चा माल ना बनने दें.' इस समिट में भारत ने एक नया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया, जहां 24 घंटे में 2.5 लाख से अधिक छात्रों ने एआई के जिम्मेदार उपयोग की शपथ ली. दूसरी ओर, विशाखापट्टनम में बहुराष्ट्रीय नौसेना अभ्यास 'मिलन 26' के 13वें संस्करण की शुरुआत हुई है, जिसमें अमेरिका, रूस और फ्रांस सहित 72 देशों की नौसेनाएं हिस्सा ले रही हैं. इसके अलावा, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव का विशेष पंचमुखार विंदु श्रृंगार किया गया, जो साल में केवल एक बार होता है.