scorecardresearch

Top News: PM Modi ने किया India AI Impact Summit 2026 का उद्घाटन, Bill Gates पहुंचे अमरावती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में 'इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026' का औपचारिक उद्घाटन किया. इस महाकुंभ में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं और इसे पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस जैसे तीन मुख्य विषयों में बांटा गया है. समिट के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे. दूसरी ओर, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने आंध्र प्रदेश के अमरावती का दौरा किया, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ आईटीजीएस सेंटर और उंडा बल्ली फार्म देखा. अयोध्या में नौ दिवसीय अश्वमेध यज्ञ का समापन हुआ, जिसमें 21 लाख से अधिक दीयों से रामनगरी जगमगा उठी. इसके अलावा, बिहार में महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिलाओं के खातों में राशि भेजी गई और मुजफ्फरपुर में पताही एयरपोर्ट के विकास के लिए 43 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.