scorecardresearch

Top News: UP को मिला दुनिया का सबसे बड़ा तोहफा, PM मोदी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का आगाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। रिमोट से बटन दबाकर प्रधानमंत्री ने हवाई अड्डे का उद्घाटन किया और विशाल जनसभा को संबोधित किया। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय उड्डयन मंत्री और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहे। 11 हजार 200 करोड़ रुपए के निवेश से विकसित यह भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना में शामिल है। एयरपोर्ट पर यात्रियों की सहूलियत के लिए कई अत्याधुनिक सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। सुरक्षा के लिए हजारों सीसीटीवी लगाए गए हैं। पहले चरण में मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता समेत 12 शहरों के लिए उड़ान शुरू होगी। पहले चरण में सालाना 1 करोड़ 20 लाख यात्रियों की क्षमता होगी। यह दिल्ली एनसीआर के लिए दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा।