scorecardresearch

Top News: एशिया का सबसे बड़ा रनवे... PM मोदी ने दी नोएडा को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सौगात, देखें बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। पीएम ने रिमोट से बटन दबाकर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया और विशाल जनसभा को संबोधित किया। यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश का पांचवां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को भगवान बुद्ध की मूर्ति भेंट की। ग्यारह हज़ार दो सौ करोड़ रुपए के निवेश से विकसित यह एयरपोर्ट भारत की सबसे बड़ी ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा परियोजनाओं में शामिल है। एयरपोर्ट पर यात्रियों की सहूलियत के लिए कई अत्याधुनिक सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। पहले चरण में मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता समेत बारह शहरों के लिए उड़ान शुरू होगी। पहले चरण में सालाना एक करोड़ बीस लाख यात्रियों की क्षमता होगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली NCR के लिए दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा।