प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। रिमोट से बटन दबाकर पीएम ने एयरपोर्ट का किया उद्घाटन और विशाल जनसभा को संबोधित किया। उद्घाटन समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय उड्डयन मंत्री और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहीं। 11,200 करोड़ रुपए के निवेश से विकसित इस एयरपोर्ट को भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजनाओं में शामिल किया गया है। पहले चरण में मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता समेत 12 शहरों के लिए उड़ानें शुरू होंगी। पहले चरण में सालाना 1 करोड़ 20 लाख यात्रियों की क्षमता होगी। यह दिल्ली NCR के लिए दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा। 6200 हेक्टेयर भूमि पर बने इस प्रोजेक्ट में कार्गो टर्मिनल क्षमता 2.5 लाख टन से बढ़कर 18 लाख टन तक होगी।