scorecardresearch

Top News: पीएम मोदी का अजमेर में बड़ा कदम, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान का किया आगाज, देखें बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर पहुंचे जहां उन्होंने लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए Vaccination अभियान की शुरुआत की। PM मोदी ने कुल 16 हजार 686 करोड़ रुपये की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने युवाओं को 21 हजार 863 नियुक्ति पत्र सौपे। PM मोदी ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और ऊर्जा के नौ Projects का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया। देशभर में होली के पर्व की रौनक देखी गई। ब्रज में रंगोत्सव का जबरदस्त उत्साह रहा। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा। उत्तराखंड के चंपावत में CM पुष्कर सिंह धामी ने पूर्णागिरी मेले का शुभारंभ किया। श्योपुर के कूनो National Park में Botswana से लाए गए नौ चीते पहुंचे जिससे चीतों की कुल संख्या 45 हो गई।