अयोध्या में रंगभरी एकादशी के बाद मठ मंदिरों में भक्ति और उल्लास का अनुपम संगम देखा गया. विराट मंदिर परिसर में संतों ने पारंपरिक होली खेली। मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि पर आस्था का सैलाब उमड़ा, राधाकृष्ण भक्तों ने अलौकिक होली खेली. पीएम मोदी अजमेर पहुंचे और उन्होंने लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की. पीएम मोदी ने कुल 16686 करोड़ रुपए की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. उन्होंने युवाओं को 21863 नियुक्ति पत्र सौंपे. बोत्सवाना से लाए गए नौ चीतों को केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कुनो नेशनल पार्क में बाड़ों में रिलीज किया. कुनो पार्क में अब चीतों की संख्या 45 हो गई. उत्तराखंड के चंपावत में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्णा गिरी मेले का शुभारंभ किया.