scorecardresearch
Advertisement

Top News: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, 26 मई तक केरल पहुंचेगा मानसून, देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें व्हाइट हाउस आने का न्योता दिया है। देश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 26 मई तक केरल में मानसून के दस्तक देने का अनुमान जताया है। भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम अपनी स्थापना के 30 साल पूरे करने जा रही है, जिसका एयरशो 26 मई को कर्नाटक में होगा। फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली और अहमदाबाद में 'फिट संडे ऑन साइकल्स' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 20 लाख 70 हजार के पार पहुंच गया है, जबकि श्री हेमकुंड साहिब के कपाट भी खुल गए हैं। भीषण गर्मी से बचाव के लिए जमशेदपुर के टाटा जू में जानवरों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं, और सहारनपुर में ट्रैफिक पुलिस को एसी हेलमेट दिए गए हैं। आईपीएल के 60वें मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सात विकेट से हरा दिया है।