scorecardresearch

Somnath महोत्सव में PM मोदी, चारधाम में 10 लाख भक्त, दिल्ली में बारिश का अलर्ट

सोमनाथ मंदिर के आधुनिक निर्माण के 75 साल पूरे होने पर कल सोमनाथ अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। इस भव्य समारोह में मंदिर के इतिहास में पहली बार कुंभाभिषेक होगा, जिसमें 11 तीर्थों के पवित्र जल का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं और कल सुबह जामनगर से सोमनाथ पहुंचेंगे। वे रोड शो के बाद मंदिर में ध्वजा चढ़ाएंगे और महोत्सव में हिस्सा लेंगे। उधर, चारधाम यात्रा में भक्तों का भारी सैलाब उमड़ रहा है और अब तक करीब 10 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा 4 लाख 20 हजार से अधिक भक्त पहुंचे हैं। इसके अलावा, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और 15 जून तक शहीद स्तंभ तैयार हो जाएगा। मौसम की बात करें तो दिल्ली में तेज हवाओं और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि केरल और तमिलनाडु में भी भारी बारिश की चेतावनी है।