प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल असम को सैंतालीस हज़ार करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं का तोहफा देंगे। वह कोकराझार और गुवाहाटी में भूमि पूजन करेंगे और असम से तीन नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें कामाख्या-चारलापल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल है। प्रधानमंत्री असम वाला थ्री पॉइंट ओ योजना का भूमि पूजन करेंगे और प्रदेश में सड़क अवसंरचना को मजबूत करेंगे। चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे वितरित किए जाएंगे और उन्हें गृहस्थी भूमि अधिकार प्राप्त होंगे। प्रधानमंत्री मोदी असम से किसान सम्मान निधि की बाईसवीं किश्त जारी करेंगे, जिससे किसानों के खाते में दो हज़ार रुपए आएंगे। इसके अलावा, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने दिल्ली मेट्रो के सबसे बड़े फैन, पैंसठ वर्षीय अनिल मारवा को सम्मानित किया।