scorecardresearch

Top News: IPL 2026 का महाशंखनाद... आज से शुरू होगा क्रिकेट का सबसे बड़ा रोमांच, देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री मोदी आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन। एशिया के सबसे बड़े इस हवाई अड्डे से विकास के रनवे पर नई उड़ान भरेगा यूपी। पहले चरण में मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता समेत 12 शहरों के लिए शुरू होगी उड़ान। पहले चरण में सालाना 1 करोड़ 20 लाख होगी यात्रियों की क्षमता। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट में लिखा, 'नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा आज एक और स्वर्णिम शिखर को स्पर्श करने जा रही है.' रक्षा क्षेत्र के मोर्चे पर देश के लिए गुड न्यूज। रक्षा मंत्रालय ने 858 करोड़ के डिफेंस डील पर किए हस्ताक्षर। भारतीय सेना के लिए तुंगुस्का एयर डिफेंस सिस्टम का करार। आज से फिर चढ़ेगी फैंस पर क्रिकेट का बुखार। IPL 2026 के 19वें सीजन का हो रहा है आगाज। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा ओपनिंग मैच।