scorecardresearch

PM Modi नौसेना को सौंपेंगे 3 स्वदेशी जहाज, भारत बना FATF का उपाध्यक्ष, खीर भवानी यात्रा शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को कोलकाता में तीन स्वदेशी जहाजों- डोनागिरी, संशोधक और अग्रे को नौसेना में शामिल करेंगे. इससे भारतीय नौसेना की समुद्री सुरक्षा और संचालन क्षमता में बड़ा इजाफा होगा. वहीं, भारत को पहली बार फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) का उपाध्यक्ष चुना गया है. संस्कृति मंत्रालय में सचिव विवेक अग्रवाल इस पद पर नियुक्त हुए हैं. दूसरी ओर, जम्मू में माता खीर भवानी यात्रा शुरू हो गई है और नगरोटा से 9,000 श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हो चुका है. इसके अलावा, 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर भी देशभर में तैयारियां जोरों पर हैं. श्रीनगर में फ्लोटिंग योगा और प्रयागराज में जल योग का अभ्यास किया गया. शिक्षा के मोर्चे पर, दिल्ली और पटना में नीट री-एग्जाम से पहले मॉकड्रिल आयोजित की गई. मौसम की बात करें तो उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जिससे राहत पाने के लिए पर्यटक पटनीटॉप का रुख कर रहे हैं.