scorecardresearch

Top News: किसानों को पीएम मोदी की सौगात, खाते में आएगी किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त, देखें बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के मयूरभंज में 47 हज़ार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही देशभर के 9 करोड़ 44 लाख से ज्यादा किसानों को पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त मिलेगी, जिसके तहत 18 हज़ार 880 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खाते में भेजे जाएंगे। दूसरी तरफ, 21 जून को होने वाले नीट री-एग्जाम (NEET Re-Exam) के लिए देशभर में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और एनटीए (NTA) परीक्षा से पहले मॉक ड्रिल करेगा। आस्था के मोर्चे पर, जम्मू में माता खीर भवानी यात्रा के लिए नगरोटा से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हो गया है, जबकि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में अब तक 38 लाख से ज्यादा भक्त दर्शन कर चुके हैं। मौसम की बात करें तो दिल्ली में तापमान 39 डिग्री के पार है और वीकेंड पर आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, पीएम मोदी ने जी7 (G7) देशों के प्रमुखों को जीआई टैग वाले पारंपरिक भारतीय उत्पाद उपहार में दिए हैं।