PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी करेंगे, जिससे देश के 9 करोड़ 34 लाख से ज्यादा किसान परिवारों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ रुपये पहुंचेंगे. इसके साथ ही गुजरात के बनासकांठा से करीब 14,000 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा और केवड़िया में भारत पर्व 2026 की शुरुआत होगी. वहीं ISRO आज रात श्रीहरिकोटा से GSLV F18 रॉकेट के जरिए NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च करेगा, जिससे लोकेशन और नेविगेशन सेवाएं मजबूत होंगी. उधर भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा.