scorecardresearch
Advertisement

Top News: 8वीं पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को देश कर रहा नमन, देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अपने खास पलों का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मोर और गाय के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गजों ने 'सदैव अटल' स्मृति स्थल और अन्य कार्यक्रमों में उन्हें श्रद्धांजलि दी। चित्तौड़गढ़ में गृह मंत्री अमित शाह ने वाजपेयी जी की 21 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया। उधर, देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और जलभराव के चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, राजस्थान के जयपुर में तीज महोत्सव, उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती और केरल में ओणम उत्सव की भव्य शुरुआत हुई।