scorecardresearch
Advertisement

PM Modi: आज प्रधानमंत्री करेंगे कर्मयोगी सप्ताह की शुरुआत, 2020 में हुई थी Karmyogi Satpah की शुरुआत.. देखें अन्य खबरें

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में 'कर्मयोगी सप्ताह' की शुरुआत करेंगे. सुबह 10:30 बजे राष्ट्रीय शिक्षण अभियान का किया जाएगा आगाज. कर्मयोगी सप्ताह का उद्देश्य सिविल सेवकों के व्यक्तिगत और संगठनात्मक क्षमता को बढ़ाना है. इसकी शुरुआत सितंबर 2020 में हुई थी. नेशनल लर्निंग वीक का लक्ष्य सिविल सेवकों को सरकार का संदेश देना है. साथ ही सभी को राष्ट्रीय लक्ष्यों के साथ जोड़ना और आजीवन शिक्षण को बढ़ावा देना है.