यूक्रेन संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात की. पीएम मोदी और पुतिन के बीच करीब 50 मिनट तक चर्चा हुई. पुतिन से बातचीत में पीएम मोदी ने वॉर-जोन से भारतीयों को सुरक्षित तरीके से निकलने पर जोर दिया. पीएम मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रही वार्ता की सराहना की. पीएम मोदी ने रूस की तरफ से सीजफायर का ऐलान किए जाने की तारीफ की. ह्यूमैनिटेरियन कॉरिडोर बनाए जाने की भी पीएम ने सराहना की. पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से सीधे राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ बातचीत करने का आग्रह किया. देखें बड़ी खबरें.
Prime Minister Narendra Modi spoke to Russian President Putin for the third time amid the Ukraine crisis. There was a discussion between PM Modi and Putin for about 50 minutes. In a conversation with Putin, PM Modi emphasized the safe exit of Indians from the war zone. Watch this special report.