scorecardresearch

Top News: देशभर में ईद-उल-फित्र की धूम, अमन और चैन की दुआओं के साथ मनाया जा रहा भाईचारे का त्योहार, देखें बड़ी खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रज में ऐतिहासिक गोवर्धन परिक्रमा की. अभेद सुरक्षा के बीच नंगे पैर चलकर उन्होंने आस्था और सादगी का सशक्त संदेश दिया. राष्ट्रपति तीन दिन के ब्रजभूमि दौरे पर रहीं. आज नवरात्र का तीसरा दिन है और देशभर के मंदिरों में देवी चंद्रघंटा की पूजा हो रही है. दिल्ली के छतरपुर मंदिर और कालकाजी मंदिर में भक्तों की लंबी कतार लगी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र की बधाई दी. देशभर में ईद उल फित्र का जश्न मनाया जा रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद की बधाई दी. जम्मू कश्मीर, कोलकाता, पटना, मुंबई, भोपाल और हैदराबाद में ईद की रौनक देखी गई. राजस्थान में गणगौर उत्सव का आयोजन हुआ.